बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में एक अधिवक्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई।

क्या कहा था ममता ने

ममता बनर्जी ने 2 जून को कोलकाता में एक विरोध कार्यक्रम किया था। इस दौरान दावा किया कि था कि दिसंबर 2025 में ढाका में हुए उस्मान हादी हत्याकांड के आरोपियों ने भारत में प्रवेश किया था।

पश्चिम बंगाल STF ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमित शाह ने कथित तौर पर उन्हें फोन कर मामले को सार्वजनिक नहीं करने और इसे “राष्ट्रीय हित” का विषय बताते हुए दबाने को कहा था।

ममता ने यह भी कहा कि उन्हें हत्या के पीछे शामिल लोगों की जानकारी है, लेकिन वह नाम उजागर नहीं करेंगी क्योंकि इससे बांग्लादेश में तनाव बढ़ सकता है।

FIR क्यों दर्ज हुई

सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में एक अधिवक्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने बिना सबूत केंद्रीय गृह मंत्रालय और अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए।

उस्मान हादी कौन थे

उस्मान हादी (शरीफ उस्मान बिन हादी) बांग्लादेश के संगठन इंकिलाब मंच के प्रवक्ता थे। उन्हें दिसंबर 2025 में ढाका में गोली मारी गई थी। बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी। यह मामला बांग्लादेश में काफी चर्चित रहा था।

राजनीतिक विवाद

ममता बनर्जी के आरोपों के बाद भारत और बांग्लादेश दोनों में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कुछ राजनीतिक दलों ने उनके बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताया है, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी जानकारी साझा की है।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *