सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को उनके उत्कृष्ट एवं कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए एडीजी मनोज कौशिक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए दिया गया है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का भी प्रयास किया है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

