
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने की। इसमें अंचलाधिकारी रमना, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पूजा पंडालों की व्यवस्था, जुलूस एवं विसर्जन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि से बचने की अपील की, जिससे क्षेत्र में तनाव या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनायें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।
बैठक में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ को नियंत्रित करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। पूजा समितियों को पंडालों में स्वयंसेवकों की तैनाती करने तथा पुलिस-प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाये रखने की बात कही गयी।
जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाये रखने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर रमना थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

