
नई दिल्ली। खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई है, कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए दीपके की दादी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अपने साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था। हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। आरोप है कि जब कुछ कार्यकर्ताओं ने दोबारा एकत्र होकर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को रखने के लिए दिल्ली में 12 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं।
प्रदर्शन शनिवार सुबह 10 बजे शुरू होना प्रस्तावित था। हालांकि, जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों को वापस भेज दिया गया।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। सुरक्षा प्रबंधन के लिए इलाके को 20 सेक्टरों में बांटा गया था।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। साथ ही इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया और लोगों से लागू आदेशों का पालन करने की अपील की।
इस बीच, अलग-अलग स्थानों पर दोबारा एकत्र होने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों से निर्धारित केंद्रों पर पहुंचाया।
अभिजीत दीपके की हिरासत के बीच उनकी दादी के निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि, उनके परिवार तक यह खबर पहुंची है या नहीं और उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

