कॉरपोरेट नौकरी छोड़ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं NIT स्नातक आथिरा सुरेश

बिहार देश
Spread the love

गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कालीकट से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और वैश्विक ऊर्जा कंपनी एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) में एक बेहतरीन कॉरपोरेट करियर होने के बावजूद, केरल के कोझिकोड की रहने वाली आथिरा सुरेश ने देश सेवा का रास्ता चुना। 5 सितंबर 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमिशन प्रदान किया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद प्रभावशाली

आथिरा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली IIT-JEE परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने NIT कालीकट से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। स्नातक के बाद, उनका चयन एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) में प्रोजेक्ट कंट्रोल्स इंजीनियर के रूप में हुआ, जहां वे बेंगलुरु में कार्यरत थीं।

पहले ही प्रयास में पास की SSB

कॉरपोरेट की स्थिर और आकर्षक नौकरी के बावजूद सैन्य वर्दी का सपना आथिरा का पीछा करता रहा। आर्मी ट्रेनिंग कमांड के अनुसार, आथिरा ने सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) का इंटरव्यू दिया। अपने पहले ही प्रयास में इसे पास कर लिया। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) महिला कोर्स के तहत OTA गया में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया।

पारिवारिक प्रेरणा और सैन्य पृष्ठभूमि

आथिरा का यह निर्णय उनके परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि से भी प्रेरित था। उनके पिता नाइक सुरेश (रिटायर्ड) कोर ऑफ सिग्नल में सेवा दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में शामिल हुए।

उनकी मां सुमा पेशे से एक शिक्षिका हैं। आथिरा के अनुसार, उनके पिता की सैन्य सेवा ही उनके लिए भारतीय सेना में शामिल होने की सबसे बड़ी प्रेरणा बनी।

OTA की 29वीं पासिंग आउट परेड

5 सितंबर 2026 को OTA गया में 29वीं पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसमें आथिरा सहित कुल 253 ऑफिसर कैडेट्स (जिसमें 35 महिला कैडेट शामिल हैं) भारतीय सेना में शामिल हुए। यह पासिंग आउट परेड SSC (टेक्निकल) मैन-65 और महिला-36 कोर्स के कैडेटों के लिए आयोजित की गई थी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *