नवा बिहान ने रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर किया आयोजि‍त

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • विश्व थैलेसीमिया दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया गया

रांची। मातृ दिवस पर लेक व्यू ब्लड सेंटर के सहयोग से डोरंडा में रक्तदान शिविर और विजन आई हाउस हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्व थैलेसीमिया दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया गया। नवा बिहान का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को सहयोग देना, उनका मनोबल बढ़ाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

नवा बिहान के फाउंडर आर अजय ने कहा कि आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। समय रहते आंखों की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उपाध्यक्ष बृज मोहन ओझा ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होते रहना चाहिए, ताकि लोगों के बीच रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हों।

एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

शिविर में लगभग 80 लोगों की मोतियाबिंद, चश्मा एवं नखूना जांच की गई। रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश, रामाश्रय शर्मा, अंकित कुमार, प्रकाश शाह, रिया रानी, आलोक सिंह, सन्नी शर्मा एवं शुभम मेहता का योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *