सांसद सुखदेव भगत ने भरा गणना प्रपत्र, आमजनों से की भरने की अपील

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सांसद सुखदेव भगत ने बीएलओ के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरने और एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

सांसद ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जिले में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। नागरिक संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भरने में सक्रिय सहयोग करें। अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *