नई दिल्ली। सोशल मीडिया से 11 हजार से अधिक पोस्ट हटाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर सख्ती बढ़ाते हुए इसे हटवाया है। ये पोस्ट मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे थे।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि 15 मार्च 2026 से लेकर अब तक 11,000+ सोशल मीडिया पोस्ट/URL की पहचान कर कार्रवाई की गई।
इन पोस्ट्स में फेक या भ्रामक जानकारी, चुनाव प्रक्रिया पर गलत नैरेटिव, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली और AI से बनाई या बदली गई सामग्री शामिल थीं।
निर्वाचन आयोग ने खास तौर पर एआई से बनाए गए कंटेंट को लेकर चेतावनी दी है।
ऐसे कंटेंट पर “AI-Generated”, “Synthetic” या “Digitally Enhanced” का स्पष्ट लेबल लगाना जरूरी होगा। स्रोत (origin) भी बताना होगा।
यदि कोई भ्रामक या अवैध कंटेंट रिपोर्ट होता है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 3 घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी।
C-Vigil ऐप के जरिए 3.23 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 96% शिकायतें 100 मिनट के भीतर निपटाई गईं।
यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में की गई हैं। यह कदम चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

