रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 21 अप्रैल को लोक भवन स्थित दरबार हॉल में हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता की लोकायुक्त के रूप में नियुक्ति संबंधी वारंट का वाचन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नवनियुक्त लोकायुक्त को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
उक्त अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, महापौर श्रीमती रौशनी खलखो, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव, गृह सचिव श्रीमती वंदना दादेल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

