विवेक चौबे

गढ़वा। मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन कराने के बहाने घर से निकली एक नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी के साथ हजारीबाग जिले के टंडवा पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर ग्रामीणों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह मामला गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा खुर्द पंचायत स्थित सुंडीपुर गांव का है।
आरोपी लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार छात्रा गुरुवार को घर से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला, तब ग्रामीणों ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने का निर्णय लिया।
मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में 4 लोग गुरुवार शाम 6 बजे गाड़ी से सुंडीपुर से निकले। मोबाइल लोकेशन के सहारे वे सीधे हजारीबाग जिले के टंडवा पहुंचे। वहां एक कमरे में लड़का-लड़की अन्य लोगों के साथ सोए हुए मिले। टीम उन्हें लेकर उसी रात वापस सुंडीपुर लौट आई।
घटना की सूचना मिलने पर कांडी पुलिस गांव पहुंची। आलोक चौधरी (पिता-घूरा चौधरी, निवासी सुंडीपुर) को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लड़की के परिजनों के बयान पर पुलिस ने कांडी थाना कांड (संख्या 78/26) दर्ज की है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने 2 महीने पहले भी नाबालिग को भगा ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच पिछले 3 वर्षों से प्रेम संबंध था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

