आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा था। पुलिस ने इसकी जांच तो उसके होश उड़ गए। यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के जीमा चौक के पास का है।
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली थी कि जीमा चौक के पास एक ट्रक संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा है। सूचना के आधार पर एसपी ने कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक की जांच की गई, लेकिन मौके पर ना तो चालक मिला और ना ही खलासी। आसपास खोजबीन के बाद भी किसी के नहीं मिलने पर पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले आई।
थाने में ट्रक की बारीकी से जांच शुरू की गई। ट्रक के बाहरी हिस्से में आगे, पीछे और दोनों तरफ धान की भूसी से भरे बोरे इस तरह रखे गए थे कि पहली नजर में वाहन पूरी तरह भूसी से लदा हुआ दिखाई दे। पुलिस ने जैसे ही भूसी के बोरे हटाने शुरू किए, अंदर शराब की पेटियां दिखाई दीं।
तलाशी के दौरान ट्रक के बीच वाले हिस्से में मैकडॉवेल नंबर वन शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से करीब 850 पेटी शराब जब्त की है। शराब चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप चंडीगढ़ से रांची पहुंचाई जानी थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रक के चालक के भटक जाने के कारण वाहन जीमा चौक तक पहुंच गया। इसके बाद ट्रक को पेट्रोल पंप के समीप खड़ा कर चालक, खलासी और ट्रक को एस्कॉर्ट कर रहे तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और खेप को रांची में किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस फरार चालक, खलासी और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

