जेबीसीसीआई-12 में वेतन और सुविधा पर एक साथ समझौते के पक्ष में खदान मजदूर संघ

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (बीएमएस) जेबीसीसीआई-12 में वेतन और सुविधा पर एक साथ समझौते के पक्ष में है। इसके लिए वह अन्य श्रमिक संगठनों से भी बातचीत करेगा। उक्त बातें संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने 25 अगस्त को रांची में मीडिया से बातचीत में कहीं।

श्री सिंह ने कहा कि 2 सितंबर को एपेक्स जेसीसी की बैठक है। इसमें जेबीसीसीआई के गठन को लेकर कुछ सकारात्मक होने की उम्‍मीद है। उन्होंने कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट के मामले से इसके गठन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

महामंत्री ने कहा कि इस मामले में कोल इंडिया प्रबंधन ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा। एक कामगार करीब 25 साल की सेवा करने के बाद ए-1 ग्रेड में पहुंचता है। ऐसे में उसके वेतन की तुलना अधिकारी के ई-1 ग्रेड से करना बेमानी है।

श्री सिंह ने कहा कि अब तक हर जेबीसीसीआई में वेतन समझौता हो जाता है, पर कामगार के मेडिकल, सि‍क लीव, ईएल, प्रमोशन, कैडर स्कीम, एसएलपी आदि सुविधा पर फैसला नहीं होता है। उसे स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी के भरोसे छोड़ दिया जाता है। इसके बाद कमेटी की लगातार बैठक होने के बावजूद इन बिंदुओं पर चर्चा ही चलती है। ऑफिस ऑर्डर नहीं निकल पाता है। ऐसे में कामगार कई सुविधा से वंचित रह जाते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि इस बार खदान मजदूर संघ वेतन के साथ-साथ सुविधाओं पर भी उसी वक्त निर्णय के पक्ष में है। इस मामले में अन्य श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों से भी चर्चा होगी। उम्मीद है सभी इस मामले में एक साथ आएंगे। इस पर फैसला हो पाएगा। कामगारों को इसका तुरंत लाभ मिलेगा।

महामंत्री ने कहा कि अभी लेबर कोड पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। संगठन कई बिंदुओं पर इसका विरोध कर रहा है। श्रम मंत्री को भी से अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि इसमें भारत सरकार सुधार करेगी।

श्री सिंह ने कहा कि अनुकंपा पर नौकरी लेने वालों से एफिडेविट लिया जाता है कि वे परिवार का भरण पोषण करेंगे। कई बार उपेक्षा की स्थिति में परिवार वालों की शिकायत पर जांच कर पीड़ितों को उसके वेतन से राशि काटकर दी गई है। इस बार जेबीसीसीआई का समझौता होने पर इस मामले को भी उसमें शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर संघ के पेंशन सेल के मंत्री रविंद्र मिश्रा, सीसीएल सीकेएस के महामंत्री शशि भूषण, सीसीएल सीकेएस अध्यक्ष निर्गुण महतो, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, बीएमएस के राजीव रंजन सिंह और मीडिया प्रभारी अनूप सिंह भी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *