नई दिल्ली। मॉनसून की बारिश देश में आम तौर पर जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाती है। बारिश को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग हर बार पूर्वानुमान जारी करता है। इस बार भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में होने वाली वर्षा के लिए दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी किया गया है।
साल, 2026 में पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की ऋतु (जून से सितंबर) में होने वाली वर्षा सामान्य से नीचे रहने की सबसे ज़्यादा संभावना है।
मात्रात्मक रूप से, 2026 में, पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु की वर्षा दीर्घावधि औसत (LPA) का 92% रहने की संभावना है, जिसमें मॉडल की त्रुटि ± 5% हो सकती है।
1971-2020 की अवधि के आधार पर पूरे देश के लिए दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु की वर्षा का दीर्घावधि औसत (LPA) 87 सें.मी./cm है।
क्षेत्रीय रूप से, देश के कई हिस्सों में सामान्य से नीचे ऋतुनिष्ठ वर्षा होने की सबसे अधिक संभावना है। सिवाय पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहाँ सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
अप्रैल से जून 2026 के दौरान भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ (ENSO) की तटस्थ स्थिति रहने की संभावना है। इसके बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु के दौरान अल नीनो जैसी स्थितियाँ विकसित होने की संभावना है।
हिंद महासागर में वर्तमान में तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव/इंडियन ओशन डाइपोल (आईओडी/IOD) की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु के अंत तक सकारात्मक IOD स्थितियां विकसित होने की संभावना है, जो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा के लिए अनुकूल होती है।
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान, उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में सर्दियों और वसंत ऋतु में बर्फ़ से ढके क्षेत्र का विस्तार सामान्य से थोड़ा कम रहा, जो 2026 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु की वर्षा के लिए अनुकूल है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

