TET प्रभावित शिक्षक संघ की बैठक, विधायकों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

झारखंड
Spread the love

दुमका। दुमका स्थित ए-टीम गाउंड में TET प्रभावित शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। इसमें दुमका जिले के सभी प्रखंडों से TET प्रभावित शिक्षक उपस्थित हुए। शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से तमिलनाडु एवं जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर झारखंड विधानसभा से भी प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से सर्वसम्मति से आग्रह किए जाने की मांग पर चर्चा की गई।

संघ की ओर से कहा गया कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act, 2009) लागू होने से पूर्व नियुक्त किए गए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से छूट प्रदान किए जाने की दिशा में आवश्यक पहल की जानी चाहिए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी विधायकों को मेमोरेंडम सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से विधायकों से आग्रह किया जाएगा कि वे विधानसभा के माध्यम से केंद्र सरकार से RTE Act, 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित कराने के लिए आवश्यक पहल करें।

शिक्षकों ने कहा कि उक्त मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। इस उद्देश्य से दुमका जिले के सभी प्रखंडों के TET प्रभावित शिक्षकों को संगठित रूप से जोड़ते हुए आगे की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से उपस्थित TET प्रभावित शिक्षकों ने प्रस्तावित कार्यक्रम एवं आगे की रणनीति पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस विषय में सामूहिक एवं शांतिपूर्ण प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया।

बैठक में मंजीत कुमार, सुनेंदु सरकार, रुपेश मिश्रा, संजीव साह, राहुल कुमार, सुनील टुडू, आशीष रंजन और अनेक शिक्षकों ने भाग लिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *