हुसैनाबाद के डॉ. सौरव पाण्डेय ने नीट-पीजी में हासिल की शानदार ऑल इंडिया रैंक

झारखंड
Spread the love

  • बचपन में नेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में भी देशभर में पाया था दूसरा स्थान

लक्ष्मी सिंह

पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी खुर्द गांव निवासी डॉ. सौरव पाण्डेय ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्‍होंने ने नीट-पीजी-2026 में अपने प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया स्तर पर शानदार रैंक एवं अंक हासिल की है। अब वे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज से एमडी रेडियोडायग्नोसिस अथवा एमडी मेडिसिन की पढ़ाई करने की तैयारी में हैं।

डॉ. सौरव रिम्स, रांची में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। वे बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। वर्ष, 2016 में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत रहते हुए उन्होंने नेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें संस्था की ओर से अमेरिका स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर, नासा के भ्रमण का अवसर भी मिला था।

उनके पिता एनके पांडेय आदित्य बिड़ला समूह में वरिष्ठ अधिकारी हैं। माता गृहिणी हैं। उनके दादा स्व. राम अवतार पाण्डेय गांव और आसपास के क्षेत्र में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक पद्धति से लोगों का उपचार करते थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *