चाचा की गला दबाकर हत्या करने वाले भतीजा व भाभी गिरफ्तार, जानें वजह

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव के यादव टोला स्थित मकई के खेत से सोमवार की शाम यादव टोला, करके निवासी रजिन्द्र यादव उर्फ बुगी का शव बरामद हुआ था। इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में भतीजे मुन्नू यादव ने अपने चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को मकई के खेत में छिपा दिया। साक्ष्य छिपाने में उसकी मां मिला देवी के भी सहयोग करने की बात सामने आयी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की शाम करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि करके गांव के यादव टोला स्थित मकई के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर डंडई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां रजिन्द्र यादव का शव मिला।

शव के सिर के पीछे और पैर में खून से जख्म के निशान पाए गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले में डंडई थाना (कांड संख्या 110/2026, दिनांक 25 अगस्त 2026) में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान दल गठित किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि रजिन्द्र यादव का अपने बड़े भाई कन्हाई यादव, भतीजे मुन्नू यादव और भाभी मिला देवी के साथ जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था।

पुलिस ने 25 अगस्त को मुन्नू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने चाचा की गला दबाकर हत्या की। शव को मकई के खेत में छिपा दिया। उसने यह भी बताया कि शव को छिपाने और साक्ष्य मिटाने में उसकी मां मिला देवी ने सहयोग किया था।

इस नीयत से हत्या

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुन्नू ने बताया कि रजिन्द्र यादव जमीन का बंटवारा किए बिना ही जमीन बेचने की कोशिश कर रहे थे। इसको लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। रजिन्द्र यादव की दो बेटियां थीं। पुलिस के अनुसार मुन्नू ने जमीन हड़पने की नीयत से हत्या करने की बात स्वीकार की है।

मोबाइल फोन बरामद

आरोपी मुन्नू की निशानदेही पर पुलिस ने मकई के खेत से मृतक का एचएमडी कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा आरोपी के पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में मुन्नू यादव (20, पिता कन्हाई यादव) और मिला देवी (41, पति कन्हाई यादव, दोनों निवासी यादव टोला, करके, थाना डंडई, जिला गढ़वा) को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई में एसडीपीओ गढ़वा दिलू लोहरा, पुलिस निरीक्षक गढ़वा अंचल बृज कुमार, डंडई थाना प्रभारी पु.अ.नि. अनिमेष शांतिकारी, पु.अ.नि. श्रीकांत कुमार, पु.अ.नि. नवीन कुमार राणा सहित डंडई थाना के चालक एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *