प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में चिकित्सा शिविर, 141 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, पिठोरिया में एनजीओ फाउंडेशन फॉर बेटरमेंट ऑफ ह्यूमैनकाइंड के सौजन्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 141 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान डॉ. अनन्य नमन केसरी, स्वास्थ्य कर्मी जयपाल महतो एवं प्रतिभा कुमारी ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के क्रम में विद्यार्थियों का ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच के उपरांत विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। शिविर में सुजीत कुमार केशरी, विजय कुमार पांडेय, संगीता केशरी सहित विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *