रांची। डालसा, रांची ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 17 मई को किया। जेल अदालत में 14 बंदियों के आवेदन को न्यायालय के समक्ष रखा गया। इनमे 1 बंदी को लाभ प्रदान किया गया।
न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशानिर्देश, झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव ईंचार्ज की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ।
सहायक एलएडीसी बीरेंद्र प्रताप ने मंच का संचालन किया। उन्होंने बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने वहां उपस्थित बंदियों को बाहर निकल कर रोजी रोजगार करने के लिए जागरूक किया।
डालसा सचिव इंचार्ज ने बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। अपनी समस्याओं को एलएडीसी मेंबर्स के समक्ष रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर नालसा, झालसा द्वारा बंदियों को दी जानेवाली कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कारा में चिकित्सीय शिविर लगाकर बंदियों की जांच भी की गई।
इस अवसर पर डालसा सचिव ईंचार्ज कुशेश्वर शंकु, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार, काराधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल लवकुश कुमार, एलएडीसी के सदस्य, काराकर्मी, बंदी एवं अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

