
रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा का डांडिया महोत्सव ‘रंगीलो रास 3.0’ का आयोजन 15 अक्टूबर, 2026 को रांची क्लब में किया जाएगा। इस वर्ष के डांडिया महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बैंड ‘क्लासिको नैना’ की लाइव संगीतमय प्रस्तुति होगी। यह जानकारी संगठन के पदधारियों ने 9 अक्टूबर को मीडिया को दी।
शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ युवाओं के सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करता है। इस बार ‘रंगीलो रास 3.0’ को और भी भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि ‘रंगीलो रास’ केवल एक डांडिया नाइट नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का उत्सव है।
प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अमित जांगिड़ एवं उमंग सुल्तानिया ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी लगन से जुटे हैं।
निवर्तमान अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और उपाध्यक्ष निकुंज पोद्दार ने सदस्यों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्रेय जालान, सौरभ अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, उज्ज्वल मुरारका, और रौनक मोदी सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

