बड़ी कार्रवाई : बोकारो में 28 पुलिसकर्मी निलंबित, जानें वजह

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

बोकारो। झारखंड के बोकारो से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस विभाग में गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने जिले के पिंड्राजोरा थाना के 28 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

मामला 24 जुलाई, 2025 का है। रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर पिंड्राजोरा थाना में कांड संख्या 147/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एसआईटी ने ये पाया

एसआईटी ने पाया कि केस की जांच में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया। अनुसंधान को जानबूझकर कमजोर किया गया। आरोपियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया।

एक दिन में खुलासा

बाद में पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में नई टीम गठित की गई, जिसने सिर्फ एक दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अपहृत युवती का कंकाल, कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।

जांच में ये खुलासा हुआ

जांच में यह भी सामने आया कि पहले जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने सही सहयोग नहीं किया। मामले को दबाने की कोशिश की गई। आरोपी से सांठगांठ और आर्थिक लेन-देन के संकेत मिले। पुलिस की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा।

कितने लोग हुए निलंबित

एएसआई : 10
एसआई : 5
हवलदार : 2
सिपाही : 11

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230