रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में 6 जुलाई को शाम में भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। महाआरती का लाभ पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संख्या के डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय एवं उनके परिवार ने लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुनील कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का भव्य पूजन और महाआरती संपन्न कराया।

रुद्राष्टक के वाचन द्वारा भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में प्रतिष्ठित मां पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय, माता दुर्गा, सूर्य भगवान, नन्दी जी एवं हनुमान जी का भी दीप, पुष्प एवं भोग आदि से अर्चन किया गया।
आरती में अर्चना पाण्डेय और अभ्युदय पाण्डेय ने भी भागीदारी निभाई। आयोजन में डॉ संजय कुमार रवि, डॉ एके शर्मा, डॉ सुशील कुमार पांडेय, डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ पंकज कुमार, डॉ श्रीनिवास सिंह सहित विद्यार्थी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

