बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, यहां आफत की बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर एक लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसकी वजह से कई राज्‍यों में आफत की बारिश हो सकती है। कुछ राज्‍यों में आंधी के साथ वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा। देश के कई हिस्सों में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने और अगले 5 से 6 दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यहां ‘अत्यंत भारी बारिश’ की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के पश्चिमी और मध्य भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। 4 और 5 जुलाई को दक्षिण गुजरात, कोंकण (महाराष्ट्र) और मध्य महाराष्ट्र में अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।

आज यानी 4 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश जारी रहेगी।

दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में 5 से 7 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी आशंका है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी राज्यों में 3 से 8 जुलाई तक लगातार व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मुंबई, गुजरात, कर्नाटक, केरल

मुंबई और गुजरात: गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 8 जुलाई तक मानसून पूरी तरह हावी रहेगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

कर्नाटक और केरल: तटीय कर्नाटक और केरल में 8 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक और तेलंगाना में इस दौरान काफी तेज सतही हवाएं चलेंगी।

एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: दोनों राज्यों में 8 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 4 जुलाई को पूरे मध्य भारत में बिजली गिरने की तीव्र गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

ओडिशा, बिहार और झारखंड: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ओडिशा में 4 जुलाई को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार और झारखंड में 4 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है।

गर्मी और तापमान का हाल

तापमान में बदलाव नहीं: आगामी 8 जुलाई तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

अरुणाचल प्रदेश और असम के मैदानी इलाकों में 6 जुलाई तक मौसम गर्म और काफी उमस भरा बना रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *