सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मनाई गई भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा

झारखंड
Spread the love

  • प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी जनों को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के क्वायर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मधुर एवं भक्तिमय प्रार्थना से हुआ। इसके उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ के रथ का पारंपरिक एवं विधिवत खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी भक्तिमय नृत्य रहा।

प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का मनोहारी स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रथयात्रा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर एक ज्ञानवर्धक भाषण भी प्रस्तुत किया गया।

वक्ता ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला। बताया कि यह महापर्व प्रेम, समानता, सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश देता है। समाज में एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने विद्यार्थियों को रथयात्रा के पावन संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमें विनम्रता, करुणा, प्रेम, सह-अस्तित्व एवं समरसता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं समृद्ध परंपराओं से सदैव जुड़े रहने और जिम्मेदार, दयालु, अनुशासित एवं आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *