बीआईटी मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘पैंथियॉन 2026’ का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च किया गया

रांची। बीआईटी मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘पैंथियॉन 2026’ का शुभारंभ 25 अगस्त को ‘थीम रिवील सेरेमनी’ के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, सह छात्र मामलों के डीन दिलीप कुमार उपाध्याय एवं गौतम शांडिल्य, संकाय समन्वयक डॉ चंचल कुमार मिश्रा और सह-संकाय समन्वयक डॉ. परितोष मेहता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे क्लब परेड के साथ हुई। बैंड-बाजों की गूंज और छात्रों के उत्साह के बीच विभिन्न क्लबों ने मुख्य भवन से अपने मार्च पास्ट की शुरुआत की। छात्रावास-2, टी-जंक्शन, छात्रावास-1 और आर.एंड.डी. एंड्स से गुजरते हुए परेड आई.सी. एरिना पहुंची, जहां रास्ते भर मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

शाम में छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने पैंथियॉन 2026 की थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण किया। इसके बाद महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया गया, जिससे प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

आयोजन के संकाय समन्वयक डॉ. चंचल कुमार मिश्रा एवं सह-समन्वयक डॉ. परितोष मेहता ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने इस वर्ष की थीम के वैज्ञानिक महत्व और दृष्टिकोण को विस्तार से साझा किया।

डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन से छात्रों में नया जोश और ऊर्जा भरा। उन्होंने इस वर्ष के टेक-फेस्ट की थीम ‘विज्ञानम्’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसे आज के तकनीकी युग से जोड़ा और अपने ऊर्जावान संबोधन में उन्होंने छात्रों से पूरे उत्साह, लगन और ऊर्जा के साथ इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया।

शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में ‘डांस क्लब’ के कलाकारों ने अपनी शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति से मंच पर समां बांध दिया।

‘धुनकी’ के डीजे नाइट के धमाकेदार प्रहार के साथ ही आई.सी. एरिना का पूरा माहौल संगीतमय हो उठा। गानों के धुन और युवाओं के उत्साह ने पूरे परिसर को जश्न के एक महासागर में तब्दील कर दिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *