
- विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय समिति, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
रांची। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों की सेवा-शर्तों व नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में विभाग ने 25 अगस्त, 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है।
समिति का मुख्य उद्देश्य
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस समिति का गठन दोनों आयोगों (JPSC और JSSC) की संवैधानिक और वैधानिक स्वायत्तता को बनाए रखते हुए किया गया है। समिति आयोगों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा-शर्तों तथा नियुक्ति प्रक्रियाओं की समग्र समीक्षा करेगी। अपनी आवश्यक अनुशंसाएं सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

समिति की संरचना
विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं:। कार्मिक सचिव और वित्त सचिव समिति के सदस्य होंगे।
मुख्यमंत्री का अनुमोदन
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस समिति के गठन के प्रस्ताव पर झारखंड के मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। सरकार के संयुक्त सचिव अमर कुमार द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

