पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी का हुआ अंतिम संस्‍कार

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी (58) का सोमवार को पिठोरिया मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र नितिन केशरी ने मुखाग्नि दी।

पत्रकार प्रवीण कुमार केशरी के निधन पर आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि, स्वर्गीय प्रवीण कुमार केशरी ने अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को सदैव मुखरता से उठाया। पत्रकारिता जगत में अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनके अंतिम संस्कार पर कांके विधायक सुरेश बैठा, आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, परवाज़ खान, झामुमो नेता शमीम बढ़ेहार, अनिल केशरी, दीपक चौरसिया, शेखर कुमार , श्रवण गोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा अभिषेक कुमार और मोहम्मद गुफरान सहित हजारों लोग शामिल हुए।

उनके निधन पर आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, मोजीबुल अंसारी, मोहम्मद सफीउल्लाह अंसारी, कांग्रेस नेता ऐनुल हक़ अंसारी, नीरज भोक्ता, पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *