अवैध बालू उत्खनन और भंडारण की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। धुरकी प्रखंड स्थित कनहर नदी के विभिन्न घाटों से अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन की शिकायत को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त ने अनुमंडल दंडाधिकारी (श्री बंशीधर नगर) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया है। एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

शिकायत के अनुसार, भंडार और अंबाखोरैया पंचायत के विभिन्न घाटों (रम्पा, झबरीकहुआ, बालचौरा, गरौटा, लिबरा, माछपानी और सुखलदरी वाटरफॉल) से रात के अंधेरे में जेसीबी व लोडर से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। वन भूमि पर पेड़ों की कटाई कर बालू का अवैध भंडारण करने तथा स्थानीय अधिकारियों की कथित संलिप्तता के आरोप भी लगे हैं।

अवैध उत्खनन से वन क्षेत्र, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचने की बात कही गई है। साथ ही, ग्रामीणों की सुरक्षा, फसलों को क्षति और अवैध भंडारण का बाजार मूल्य 2 से 3 करोड़ रुपये होने की आशंका जताई गई है।

उपायुक्त द्वारा गठित टीम में एसडीएम प्रभाकर मिर्धा (अध्यक्ष), एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव और धुरकी अंचलाधिकारी विमल सिंह (सदस्य) शामिल हैं।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खनिजों का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *