Jharkhand Weather : इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में बुधवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। आने वाले 26 मई तक बारिश और वज्रपात होते रहेंगे। तेज हवा चलने के भी संकेत हैं। अगले 5 दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 20 मई, 2026 ने दी।

बारिश होती रहेगी

केंद्र के अनुसार 21 से 25 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पलामू प्रमंडल को छोड़कर अन्‍य जिलों में गर्जन से हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, 26 मई को राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यहां वज्रपात संभव

केंद्र के अनुसार 21, 22 और 25 मई को पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्‍य के शेष हिस्‍सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका भी है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 23 और 24 मई को लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, चतरा जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात होने के संकेत हैं। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक होने की उम्‍मीद है।

26 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

केंद्र के अनुसार 23 और 24 मई के ल‍िए येलो अलर्ट जारी क‍िया गया है। इसके मुताब‍िक बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 किमी/घंटा) और वज्रपात होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230