उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 30 वर्षीय डिलीवरी बॉय का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से बदबू आने पर अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें युवक ने मौत को लेकर संदेश लिखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बातें
- मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी केशव वर्मा के रूप में हुई है। वह कानपुर के कल्याणपुर इलाके में एक हॉस्टल में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह यहां रहने आया था।
- सोमवार को कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य लोगों ने मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
- पुलिस ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजे की कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची, जहां केशव का शव फंदे से लटका मिला।
- कमरे से मिली डायरी में लिखा था, “एक दिन सबको मरना है, इसलिए अपना कर्म करते रहो, चाहे अच्छा हो या बुरा।” इसके साथ पेन से एक स्केच भी बनाया गया था।
- पुलिस को डायरी के आधार पर आत्महत्या की आशंका है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
- केशव के पिता गोपाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अच्छी कंपनी में काम करने और हॉस्टल में रहने की बात कहता था। उसने ITI का कोर्स भी किया था।
- एसीपी दिलीप सिंह के मुताबिक, परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

