Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ती जा रही है। सुबह 10 बजे से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार देखा गया।
तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
यहां पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार आज साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ेंगे। गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने के संकेत भी हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर तक हो सकती है।
इसका रखें ख्याल
दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। ज़रूरी हो तो छाता, टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। खूब पानी पिएं, चाहे प्यास लगी हो या न हो। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और फलों का रस लें। कैफीन और शराब से बचें क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

