अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का प्रयास, मचा हड़कंप

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का प्रयास क‍िया गया। उनकी मौजूदगी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर वेन्यू पर गोलियां चलीं। गोलियां चलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप जल्दी से बाहर निकल गए। गोली चलाने वाले एक व्‍यक्ति को पकड़ा भी गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि D.C. में काफी अच्छी शाम थी। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तेज़ी और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है। मैंने सलाह दी है कि हम “शो को चलने दें” लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उस फैसले के बावजूद, शाम योजना से बहुत अलग होगी।”

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर घुस गया। उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ सदस्यों ने पकड़ लिया। एक टेप में हमारे संविधान पर हमला करने वाले इस बदमाश की हिंसा दिखाई गई है।

फायरिंग में एक अधिकारी को गोली लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गया। इस हमले में ईरान का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *