

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में 11 मार्च को बारिश होगी। तेज गति से हवा चलेगी। वज्रपात की भी आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 10 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। शुक्रवार को कई जगहों पर तेज बारिश हुई। ओले भी पड़े। हालांकि हवा के रुख से इसमें बदलाव की संभावना भी है।
कल यहां वज्रपात संभव
11 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वज्रपात होने की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

12 से तीन दिन ये स्थिति
राज्य के दक्षिणी भागों में 12 और 13 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। 14 मार्च को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
15 से फिर बारिश संभव
15 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।



