Jharkhand Weather : कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्‍तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्‍तरी ओडिशा तटों पर डिप्रेशन बना था। इसकी वजह से रांची सहित कई जिलों में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। कल यानी 19 अगस्‍त को कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 अगस्‍त, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्‍सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 19 अगस्‍त को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्‍थानों पर बारिश होने की उम्‍मीद है। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 19 से 22 अगस्‍त के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 19 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *