Jharkhand Weather : रांची। अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। कई राज्यों में भारी बारिश होगी। वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 19 से 23 जुलाई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 21 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल आशंका है। इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 19 जुलाई को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 20 और 21 जुलाई को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

