लोहरदगा। टेट अनिवार्यता के विरुद्ध टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया चरणबद्व आंदोलन कर रहा है। विभिन्न चरणों के आंदोलन में 12 से 18 जुलाई तक संसद सत्र के मद्देनजर देश भर के सांसदों को ज्ञापन सौंपना है। इसके माध्य से संसद में एनसीटीई द्वारा निर्धारित न्यूनतम अहर्ता को परिभाषित करते हुए वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त देश भर के प्रभावित लगभग 25-30 लाख शिक्षकों के हित में आवश्यक संशोधन कराना है।

इसके लिए देशव्यापी आह्वान के तहत झारखंड में उससे सम्बद्धता प्राप्त अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की लोहरदगा जिला ईकाई ने जिलाध्यक्ष मनी उरांव की अगुवाई में 18 जुलाई, 2026 को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद सांसद ने लगभग आधे घंटे तक टेट अनिवार्यता प्रकरण के संसद से लेकर न्यायलय तक के विभिन्न निर्णय एवं पहलूओं पर बड़े ही गंभीरता पूर्वक विस्तार से जानकारी ली। अपनी ओर से हरसंभव देश भर के प्रभावित शिक्षकों के हित में आवाज बनने का भरोसा दिलाया।
इस संबंध में सांसद कुछ और आवश्यक कागजातों की मांग की गई है, ताकि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देकर सदन में इस मुद्दे को टालने का प्रयास नहीं कर सके। शीघ्र ही राज्य समिति के सहयोग से जिला समिति सभी वांछित कागजात उपलब्ध कराएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

