Jharkhand Weather : रांची। राज्य में कल यानी 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। कई जिलों में बारिश होगी। ओले भी पड़ेंगे। वज्रपात का का खतरा भी है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 25 अप्रैल, 2026 ने दी।
तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल से 1 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में गर्जन से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात संभव
केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल से 1 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। वज्रपात होने की आशंका भी है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 28 अप्रैल को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने के संकेत भी हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ेंगे। गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने के संकेत भी हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर तक हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 27 अप्रैल को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ेंगे। गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने के संकेत भी हैं। हवा की गति 60 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

