Jharkhand: इस होटल में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से सामने आई है, जहां कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपूगढ़ा स्थित एक होटल से रविवार को पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में मौजूद कुछ युवक-युवतियां मौके से भाग निकले। पुलिस ने होटल में मौजूद युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके होटल में ठहरने तथा आने के उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है।

छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल को तत्काल बंद करा दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने होटल में कार्रवाई की।

पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस होटल के संचालक से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230