- Horoscope : 20 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। हताश होकर बैठ गए तो नुसकान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृष
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें। सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार मशीन के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें। समाधान हो जायेगा।
मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धनलाभ हो सकता है।
कर्क
काम को टालना बंद करें। समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या
केवल पैसा कमाने में ही नहीं लगें। अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा में सावधानी बरतें।
तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक
नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए तकनीकी प्रयोग से लाभ होगा। विवाद नहीं करें।
धनु
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ
कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव लाभप्रद रहेगा। मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को नहीं बतायें। नुकसान हो सकता है।
मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

