जीण माता प्रचार समिति का सिंधारा उत्‍सव 9 अगस्त को, पोस्टर का विमोचन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति का सावन सिंधारा उत्सव 9 अगस्त को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा। इसके पोस्टर का विमोचन 27 जुलाई को मारवाड़ी भवन में किया गया। समिति के पदधारियों ने बताया कि इस वर्ष का सिंधारा उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक वैभव एवं भक्तिभाव का अनुपम संगम होगा।

कार्यक्रम में गुजरात की सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीदी आशा वैष्णव और पुरुलिया की प्रसिद्ध भजन गायिका दीदी शीतल कटारुका अपनी मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। आयोजन स्थल पर आकर्षक धार्मिक वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु सावन की आध्यात्मिक अनुभूति का आनंद ले सकें।

समिति ने बताया कि इस वर्ष मां श्री जीण भवानी के सिंधारा उत्सव को विशेष एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उत्सव के दौरान मां की चौषठ योगिनी का मनोहारी एवं दिव्य स्वरूप प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

पोस्टर विमोचन में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप विजयवर्गीय, संदीप शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल और नेहा सिंघानिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *