Jamshedpur: ब्राउन शुगर तस्करों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। चौंकाने वाली खबर झारखंड के जमशेदपुर से सामने आई है, जहां ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित जंगल में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

घटना में जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय सोहेल अहमद की चापड़ से हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नशा कारोबार से जुड़ी बातचीत के लिए सोहेल को जंगल में बुलाया गया था। सौदे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई से होते हुए हत्या तक पहुंच गई।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अब्दुल सूफियान पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर आपसी विवाद बताया गया है।क्षेत्र में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK