Jamshedpur: “कार हॉस्पिटल” में बेखौफ बदमाशों ने लगा दी आग, तीन कारें जलकर खाक

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह मेन रोड स्थित “कार हॉस्पिटल” नामक वाहन मरम्मत गैराज में शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।

इस घटना में गैराज में मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि एक अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार “कार हॉस्पिटल” गैराज का संचालन वैद्यनाथ महतो एवं मंगल कुजूर की साझेदारी में किया जाता है।

घटना के समय गैराज में ग्राहकों की तीन गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी थीं। इनमें डस्टर कार (जेएच 10 एबी 4439), टाटा नैनो (जेएच 05 एल 4648) तथा मारुति ऑल्टो (ओआर 02 बीके 1670) शामिल हैं।

ये तीनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा बगल में खड़ी मारुति 800 (जेएच 05 एच 3419) का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।

मकर संक्रांति पर्व के कारण गैराज के सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे। गैराज के साझेदार वैद्यनाथ महतो भी अपने गांव गए हुए थे।

रात में केवल एक कर्मचारी मौजूद था, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण वह अंदर कमरे में सो रहा था, जिससे बाहर घटित इस घटना की जानकारी उसे समय पर नहीं मिल सकी।

परसुडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK