रांची। आरसीएमएस (इंटक) की सीएमपीडीआई शाखा ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआई के कोयल सभागार में 12 जून को किया। मौके पर आईएनएमएफ (इंटक) की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह, आरसीएमएस के महामंत्री एके झा, सीसीएल के क्षेत्रीय सचिव महेश सिंह, आरसीएमएस उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव उपस्थिति थे। सर्वेश प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले श्रीमती अनुपमा सिंह ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। संवाद कार्यक्रम में सीएमपीडीआई की कुछ समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें अमित कुमार चटर्जी, शौभिक भूषण देव, श्रीमती मीरा कुमारी, अमित कुमार, नवीन यादव, अमन कुमार ने भाग लिया। मंच संचालन सरफराज अहमद ने किया। सीएमपीडीआई मुख्यालय सचिव सौभीक भूषण देव ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के बाद सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह से कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह ने मुलाकात की। उनके समक्ष संवाद के दौरान सामने आई सीएमपीडीआई की समस्याओं को रखा। उसका निराकरण किया गया।
इसमें समय पर डीपीसी एवं प्रमोशन, मेडिकल रेफर, दो कैंप का मर्ज होने से बरकाकाना में आवास की कमी, मुख्यालय में जी+4 क्वार्टर में लिफ्ट की व्यवस्था, सभी कमेटियों में आरसीएमयू को शामिल करना, ए और बी टाइप आवास के पास उन्नत सीसीटीवी कैमरा लगाना, सुरक्षा गार्ड को रेस्ट डे के दिन वेतन भुगतान, खराब क्वार्टर की जगह पर नए क्वार्टरों का निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में रणवीर गुप्ता, अशोक कुमार राजीव दे, विकास लाल, श्रीमती मनीता कुमारी, श्रीमती पल्लवी पाही, श्रीमती जेनेट, सुशील पांडे, वालचन्द्र, विजय रजक, स्वराज, इमरान, मृनमय सहित अन्य उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

