बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के आरक्षी महानिरीक्षक (रेल) डॉ माइकल राज एस ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अपने संबोधन में उन्होंने खेलों को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने की।

कुलपति ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। झारखंड अग्रणी खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है, बीएयू के विद्यार्थियों को भी इस दिशा में विशेष पहचान बनानी चाहिए।

कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न देकर किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ बीके अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। संचालन विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ नीरज कुमार ने किया। धन्यवाद डॉ शिवम मिश्र ने किया।

उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला रांची कृषि महाविद्यालय और पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के बीच खेला गया। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं खेलप्रेमी समारोह में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में छात्रों और छात्राओं की आठ टीमें में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता आगामी पांच दिनों तक चलेगी। विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *