शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन रखने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षकों की सेवा संपुष्टि से संबंधित स्थापना समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2023 में नियुक्त 253 टीजीटी शिक्षकों के सेवा में तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत उनकी सेवा संपुष्टि के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों की सेवा पुस्तिका से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि सभी शिक्षकों के सेवा अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमसंगत होनी चाहिए, ताकि शिक्षकों को समय पर उनका वैधानिक लाभ मिल सके।

बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति, योगदान तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सेवा अभिलेखों की सत्यता एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230