प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सारो में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बिशुनपुरा उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री सिंह को सम्मानित करते हुए उनके लंबे व प्रेरणादायक शैक्षणिक योगदान को याद किया।

रविंद्र कुमार सिंह ने 8 मई 2017 से 30 अप्रैल, 2026 तक इस विद्यालय में सेवा दी। उनके प्रयासों से नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि हुई। कई छात्र-छात्राएं आवासीय विद्यालयों में चयनित हुए।

श्री सिंह ने अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत वर्ष 2003 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत मात्र 1000 रुपये मासिक मानदेय पर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, कामता से की। वहां उन्होंने वर्ष 2015 तक सेवा दी। इसके बाद जेटेट परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2015 में चौबे मझीगवां विद्यालय में लगभग दो वर्षों तक कार्य किया। तत्पश्चात उनका स्थानांतरण सारो विद्यालय में हुआ, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल का अंतिम पड़ाव पूरा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि अजय पाल ने कहा कि श्री सिंह ने घर-घर जाकर बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज कई छात्र-छात्राएं बेहतर संस्थानों में चयनित हो रहे हैं। इस अवसर पर नए प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में रामनरेश उरांव (प्रभारी प्रधानाध्यापक, सारो) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सहायक आचार्य सुनील कुमार यादव (सारो) की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश प्रसाद वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, अजीत कुमार पांडेय (प्रधानाध्यापक, बिशुनपुरा), नवनीत कुमार तिवारी (प्रभारी प्रधानाध्यापक, जतपुरा), उपेंद्र प्रसाद गुप्ता (प्रभारी प्रधानाध्यापक, पतिहारी), रमेश ठाकुर (शिक्षक), प्रवीण कुमार पांडेय (प्रभारी प्रधानाध्यापक, अंबेडकर नगर), संजय कुमार गुप्ता (प्रभारी प्रधानाध्यापक, हुरही), ओमप्रकाश भगत (शिक्षक), प्रमोद कुमार गुप्ता (शिक्षक), खुर्शीद आलम (शिक्षक), कमलेश यादव (शिक्षक), धीरेंद्र राम (शिक्षक), प्रदीप शुक्ला (लेखापाल, बिशुनपुरा) सहित अभिभावक बृजेश सिंह, विजय सिंह, मणिकांत सिंह एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से श्री सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *