पिठोरिया थाना क्षेत्र में दो एकड़ में लगी अवैध अफ़ीम की फसल नष्ट किया

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरैठा, पत्राटोली एवं चिरुआ के वन क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से की जा रही अफ़ीम की खेती को नष्ट किया। इस कार्रवाई में लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में लगी अफ़ीम की फसल को पूरी तरह नष्ट किया गया।

यह अभियान थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें  एसआई एकबाल हुसैन, सुनील कुमार दास एवं संतोष यादव सहित पिठोरिया पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने वन क्षेत्र में सघन छापेमारी कर अफ़ीम की अवैध खेती को चिन्हित किया। नियमानुसार उसे नष्ट किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की अवैध खेती एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खेती या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते सख़्त कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ़ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीणों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK