पति बना हैवान: पत्नी व तीन मासूम बच्चों को मार डाला, सिर को लोहे से कूचा

अपराध देश बिहार
Spread the love

दरभंगा। दिल दहला देने वाली खबर बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव के चौर में स्थित एक अंडा फार्म से आई है।

यहां पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। शैतान पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या दी।

इसके बाद स्वयं को जख्मी कर लिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर डीएसपी राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत पत्नी की पहचान बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी थाना क्षेत्र के निवासी संदीप दास की पत्नी फूल कुमारी दास (30) और बच्चे ह्रदय दास (7) और संध्या दास (6) जबकि तीसरे पांच वर्षीय मासूम सोन दास के रूप में हुई है।

आरोपी पति मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणडीही थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पति में अहले-सुबह विवाद हुआ, जिसके बाद डंडा, राड आदि से पीट-पीटकर संदीप ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी।

फिर खुद को भी जख्मी कर लिया। इधर, पतोर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल है।

मौके पर एफएसएल टीम के साथ साथ डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेडडी, सीटीएसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने पंहुच कर पुरे मामले की जांच की। एसएसपी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में यह घटना घटी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *