TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने फाल्टा से नाम वापस लेने की बताई ये वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने फाल्‍टा विधानसभा सीट में 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। कयासों के बीच उन्‍होंने नाम वापस लेने की वजह भी बता दी है।

फाल्‍टा सीट पर पहले हुए मतदान के दौरान हिंसा, बूथ कब्जाने और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया था।

TMC उम्मीदवार के हटने के बाद अब मुकाबला लगभग एकतरफा माना जा रहा है। BJP ने इसे “जनता की जीत” बताते हुए दावा किया है कि फाल्‍टा में लोग बदलाव चाहते हैं।

इस बीच टीएमसी नेता जहांगीर खान ने कहा कि मैं फाल्टा का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फाल्टा में शांति बनी रहे और यह तरक्की करे।

श्री खान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा के लिए विशेष पैकेज का वादा किया है। इसलिए मैं पुनर्चुनाव से अपना नाम वापस ले रहा हूं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *