- केतार के परती गांव में सनसनी
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के केतार थाना क्षेत्र के परती गांव में मंगलवार को एक बंद घर से किशोरी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान गांव निवासी निर्मल सिंह चेरो की 17 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है। शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर पड़ा मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित एक बंद घर से पिछले दो दिनों से तेज दुर्गंध उठ रही थी। दुर्गंध बढ़ने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना केतार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बंद घर का दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गये। कमरे में किशोरी का शव पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता निर्मल सिंह चेरो दो-तीन दिन पहले गांव आये थे। इसके बाद घर में ताला बंद कर कहीं चले गये। इसी दौरान घर से दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि युवती की हत्या कर आरोपी फरार हो गया है। घटना के बाद गांव में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
इधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
घटनास्थल पर बंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, आदित्य ठाकुर, वेंकटेश शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

