यूपी में भीषण सड़क हादसा: पलामू के 3 कारोबारी समेत 5 लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

पलामू। उत्तर प्रदेश में पलामू के 5 लोगों की मौत सड़क हादसा में हो गई है।

यूपी के आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के पलामू जिले के पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस हादसे में मेदिनीनगर के तीन कारोबारियों की जान चली गई। मृतकों में मेदिनीनगर स्थित किताब घर के संचालक अब्दुल रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश अंसारी, सब्जी मंडी के व्यवसायी सोहराब राइन, चूड़ी कारोबारी अजमल आलम और कार चालक अरबाज खान शामिल हैं। अजमल आलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शुक्रवार को बिहार के डेहरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह के बाद वे उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ की यात्रा पर निकले थे।

वहां से वापस लौटते समय रात करीब 12:30 बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की गति काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद गंभीर हादसा हो गया।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे जैसे ही इस हादसे की सूचना मेदिनीनगर पहुंची, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उधर, स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को मेदिनीनगर लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *